अजब गजब: खुदाई के दौरान दो लोगों को मिले सैकड़ो साल पुराने सिक्के, नीलामी में बिकने वाली कीमत की रकम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

खुदाई के दौरान दो लोगों को मिले सैकड़ो साल पुराने सिक्के, नीलामी में बिकने वाली कीमत की रकम जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
  • दो शख्स को खुदाई में मिले सैकड़ो साल पुराने सिक्के
  • इतने रुपयों में सिक्कों की हुई नीलामी
  • कीमत उड़ा देगी आपके होश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई लोगों को आपने जमीन के अंदर से कुछ अद्भुत चीज मिलने के बारे में तो सुना ही होगा। हमने अक्सर या तो फिल्मों में फिर कहानियों में ऐसा होते हुए देखा है। हालांकि, कई बार खुदाई के समय भी सैकड़ों साल पुरानी चीजें पाई जाती हैं, जो किसी खजाने से कम नहीं होती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जब दो लोगों को मेटल डिटेक्टिंग का कार्य करते समय किस्मत से कुछ प्राचीन सिक्के प्राप्त हुए। जब इन 122 एंग्लो सेक्सन के सिक्कों को निलामी में बेचा, तो उन्हें इतने ज्यादा पैसे मिले जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। दरअसल, उन्हें लगभग 3 करोड़ 42 लाख रुपये मिले थे। हालांकि, यह कीमती सिक्के कई सालों तक किसी को नहीं मिले थे। सिक्कों के गुमने से जुड़ी एक रोचक कहानी भी काफी मश्हूर है।


साल 1066 में दफनाएं गए थे सिक्के

जानकारी के मुताबिक, यह प्राचीन सिक्के एसेक्स में ब्रेट्री के नजदीक मिले हैं। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि सिक्कों को साल 1066 में दफना दिया गया था। बता दें, इसी साल इंग्लैंड और नॉरमन की सेनाओं के बीच इंग्लैंड को पाना के लिए युद्ध छिड़ा था। इन सिक्कों के इतने सालों तक न मिलने के पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि इन्हें गाड़ने वाले व्यक्ति युद्ध में मारा गया हो।

वहीं, लंदन में बुधवार को नूनौन्स मेफेयर में इन सिक्कों की 3 करोड़ 42 लाख रुपये में निलामी हुई थी। निलामी से पहले माना जा रहा था कि यह सिक्के करीब 1.19 करोड़ रुपयों में निलाम होंगे। हालांकि, इन सिक्कों की रकम इसे खोजने वाले मालिक और जमीन के मालिक को दी जाएगी।

5 साल पहले भी मिले थे 144 सिक्के

इससे पहले साल 2019 में मेटल डिटेक्टर से 144 सिक्कों को खोजा गया था। इन सिक्कों में से 16 को 1996 ट्रेजन एक्ट के अंतर्गत कोलचेस्टर म्यूजियम और कैम्ब्रिज के फिट्जविलियम म्यूजिम ने खरीदा था। इनमें से भी 2 सिक्के बैजिनटाइन थे, जो 11वीं सदी के थे। फिर साल 2023 में बाकी बचे हुए सिक्कों को जांच पड़ताल करने के बाद लौटा दिया गया था।

बताया जाता है कि 144 सिक्कों में से 122 को नूनैन्स मेफेयर ने निलाम कर दिया था। इसके बाद बाकी बचे हुए सिक्कों को खोजकर्ताओं को सौंप दिया गया था। इसके बाद इन सिक्कों पर शोध किया गया जिसमें पता चला कि इन्हें साल 1061 में ढाल गया था। फिर इन्हें पांच साल बाद दफना दिया गया था। वहीं, इन सिक्कों की निलामी में चार गुना ज्यादा रकम मिली है, जो निर्धारित कीमत से काफी ज्यादा है। इन सिक्कों को एक शख्स ने ऑनलाइन खरीद लिया था।

खोजकर्ताओं को दिए गए सिक्के

बता दें, पिछले 20 सालों से खोजकर्ता इसी तरह के सिक्कों को ढूंढने में लगे हुए थे। मगर, उन्हें सिर्फ तांबे के सिक्के ही मिल रहे थे। हालांकि, माइनलैब सीटीएक्स 3030 में जमीन से चार इंच अंदर अजीबोगरीब संकेत मिल रहे थे। जिसे पहचान पाना काफी कठीन हो गया था। इस दौरान उन्हें 30 मीटर की रेंज में आधे दर्जन से ज्यादा सिक्के मिलना शुरू हो गए। फिर देखते ही देखते साल 2020 लगने तक 70 सिक्के प्राप्त हुए थे।

Created On :   23 Feb 2024 9:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story